फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   फायर मिस हुई तो असलहे की बट से युवक को पीटा, घायल

फायर मिस हुई तो असलहे की बट से युवक को पीटा, घायल

Fri, 16 Nov 2018 04:23 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
फायर मिस हुई तो असलहे की बट से युवक को पीटा, घायल

विज्ञापन
फायर मिस हुई तो असलहे की बट से युवक को पीटा

लखीमपुर खीरी। पान गुटका लेने घर से निकले एक युवक पर दो भाइयों ने तमंचे से फायर कर दिया। फायर मिस होने पर उसकी तमंचे की बट से पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी राजेश कश्यप ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम घर से पुड़िया लेने नहर पटरी पर आ रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही प्रदीप और संदीप मिल गए। आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उससे गालीगलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो प्रदीप ने फेंट में लगा तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि फायर मिस हो गई। वह चीखता-चिल्लाता इससे पहले ही उस पर तमंचे की बट से हमला बोल दिया। बट से कई प्रहार कर उसे घायल कर दिया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी प्रदीप और संदीप के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed