{"_id":"5b02d7004f1c1bd4408b6c48","slug":"11526912768-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवती को गन्ने के खेत में खींचकर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित युवती को गन्ने के खेत में खींचकर किया रेप
Updated Mon, 21 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दलित युवती को गन्ने के खेत में खींचकर किया रेप
मां को खेत पर खाना देने जा रही थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
जंगबहादुरगंज। गन्ने की छिलाई करने गई मां को खाना देने खेत पर जा रही 19 वर्षीय युवती को गांव के ही युवक ने दबोच लिया और रेप किया। पसगवां कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है।
घटना 16 मई दोपहर की है। पसगवा कोतवाली के एक गांव निवासी दलित व्यक्ति ने बताया कि वह अपने खेत को जानवरों से बचा रहा था, जबकि उसकी पत्नी दूसरे खेत में गन्ना छील रही थी। दोपहर करीब एक बजे उसकी पुत्री अपनी मां को खाना देने खेत पर जा रही थी। रास्ते के पास गांव का रोहित सिंह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि रोहित ने उसकी पुत्री को पीछे से पकड़ लिया। दुपट्टे से हाथ और मुंह बांधकर गन्ने के खेत में ले गया और रेप किया। आरोपी ने घटना किसी से बताने पर पुत्री को जान से मार देने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटी पुत्री खेत पर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। इस पर मां पीड़िता को लेकर रोहित के पास आई और विरोध किया तो आरोपी जान से मार देने की नीयत से फावड़ा लेकर दौड़ पड़ा। वह किसी तरह थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के चार दिन बाद आरोपी के खिलाफ रेप, धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला महिला अस्पताल भेजकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है, लेकिन पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।