{"_id":"5af83ddc4f1c1bdc408b5008","slug":"11526218204-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की तलाश और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्धों की तलाश और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
Updated Sun, 13 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संदिग्धों की तलाश और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
10 दिन बाद भी पुलिस लूट का नहीं कर सकी खुलासा
अलीगंज के पास हुई दो लाख की लूट का मामला
गोला गोकर्णनाथ। चार मई की दोपहर पेट्रोप पंप के सेल्समैन और चौकीदार से हुई दो लाख की लूट के मामले का खुलासा 10 दिन बाद भी पुलिस नहीं कर सकी है। पुलिस संदिग्धों की तलाश और कॉल डिटेल खंगालकर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
चार मई को बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थाना फरधान के नकहा पिपरी स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन धीरु निवासी फूटाकुंआ, चौकीदार पंचमलाल निवासी चपरतला से बाइक सवार बदमाशों ने करीब एक लाख 99 हजार रुपए ग्राम मुस्तफाबाद के पास लूट लिए थे। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए स्वॉट टीम के साथ कोतवाली पुलिस को भी लगाया था। पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही हैं, लेकिन घटना को हुए 10 दिन बीत चुके हैं। पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस कॉल डिटेल और संदिग्धों के सहारे बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
--------------
वर्जन-
लूट की घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ कई टीमें लगी हैं। संदिग्धों से पूछतांछ, तलाश औरकाल डिटेल खंगाली जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- अभिषेक प्रताप सीओ गोला