फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक की टक्कर से चली गई बच्चे की जान

बाइक की टक्कर से चली गई बच्चे की जान

Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से चली गई बच्चे की जान
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को गांव मोहनपुरवा के निकट तेज रफ्तार बाइक ने पांच साल के बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घर वाले बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव सिसौंना निवासी बालक ने बताया कि उनके बड़े भाई रूपनरायन का खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर समीपवर्ती गांव मोहनपुरवा के निकट है। शुक्रवार की सुबह भाई गन्ने की बुआई करने के लिए गए थे। परिवार के अन्य बच्चों के साथ उनका पुत्र इमीराज भी था। सुबह करीब 10 बजे इमीराज परिवार के कुछ अन्य बच्चों के साथ पानी पीने गांव मोहनपुरवा जा रहा था। इसी बीच गांव की ओर आ रही बाइक ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे इमीराज के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। घर वाले बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने इमीराज को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि बाइक चालक हेलमेट भी नहीं पहने था। हादसे में बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। इमीराज की मौत से उसके पिता और मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा है। सदर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। निरीक्षक अपराध ओपी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed