फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसों में दो लोगों की चली गई जान

सड़क हादसों में दो लोगों की चली गई जान

Tue, 12 Mar 2019 09:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की चली गई जान
लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव और थाना खीरी के कसबा ओयल में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार जान गई, एक घायल

सिकंद्राबाद। थाना हैदराबाद के गांव खुर्जा निवासी श्रीराम (45) सोमवार को गांव देवीपुर में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ इसी थाना क्षेत्र के गांव कुरैली निवासी अजीत कुमार भी थे। दोनों तिलक समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। थाना नीमगांव क्षेत्र के सहरुआ के पास शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घर वालों को सूचना देते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान रात करीब 10 बजे श्रीराम की मौत हो गई, जबकि घायल अजीत कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। श्रीराम की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन

ओयल। सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव छोटी खुर्द निवासी हरिनाम (50) पुत्र भोला मंगलवार को लखीमपुर की तरफ से आ रहे थे। नगर के बस स्टाप के पास शाम करीब साढ़े तीन बजे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जब तक लोग अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करते, इससे पहले ही हरिनाम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि बाइक चालक के पास हेलमेट नहीं था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर मृतक के घर वालों को देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed