{"_id":"59f9fdcd4f1c1bd8538ba4eb","slug":"111509555661-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर हुई मारपीट में सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर हुई मारपीट में सात जख्मी
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परौरी में बुधवार की सुबह घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर दोनों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। मारपीट में महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
गांव परौरी निवासी शब्बीर और सुरेश गौतम के घर के बीच ग्राम समाज की जमीन है। सुरेश गौतम ने बताया कि वह उस पर काफी समय से घूरा डालता चला आ रहा है। उसने बताया कि जब वह बुधवार की सुबह कूड़ा डालने गया तो शब्बीर ने विरोध किया। इसी बात पर उसकी कहासुनी हो गई और गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग जमा हो गए और उनमें मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। मारपीट में शब्बीर, उनकी पत्नी साकिरा और बेटी चांदनी घायल हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के सुरेश गौतम, उनका पुत्र पवन कुमार और राममूर्ति और पत्नी लीलावती घायल हो गई।
शब्बीर का आरोप है कि विवादित जमीन पर वह काबिज है। सुरेश जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध कब्जेदारी को लेकर मारपीट हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।