{"_id":"596224604f1c1ba7688b4877","slug":"111499604064-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय छह आटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरजनपदीय छह आटोलिफ्टर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। सीओ के निर्देश पर गठित की गई पुलिस टीम ने एसओ के नेतृत्व में अंतरजनपदीय छह ऑटोलिफ्टरों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ऑटोलिफ्टर की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए सभी ऑटोलिफ्टर पीलीभीत और लखीमपुर से बाइकों को चुराकर नेपाल बेचते थे। इसमें से एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने सभी का चालान कर जेल भेज दिया है।
क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरियों की रोकथाम के लिए सीओ जितेन्द्र गिरि ने एसओ विपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। जिसमें एसएसआई अरविंद शुक्ला, चौकी इंचार्ज बंशीनगर धर्मदास सिद्धार्थ, सिपाही नरेश सिंह, शैलेन्द्र, सतेन्द्र, सुनील, मोहित आदि थे। पुलिस का दावा है कि टीम ने मुखबिर की सूचना पर छह शातिर अंतरजनपदीय ऑटोलिफ्टरों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से एक हीरो हांडा, एक सुजुकी हयाते और एक हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक बरामद की है। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम फूल मोहम्मद, इमामुद्दीन निवासी ग्राम नगला, शाबान, छोटे उर्फ साजिद अली निवासी ग्राम अतरिया, सेवाराम और अलीम निवासी मोहल्ला ढाकिन शहरी बताया है। एसएसआई अरविंद शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में से अलीम हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि आरोपियों ने पूछताछ मेें पुलिस को बताया कि वह अपने साथी साजिद पठान उर्फ नेपाली के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पीलीभीत, लखीमपुर आदि से बाइकों को चुराकर नेपाल में बेचते थे।