{"_id":"595389ad4f1c1b81138b46db","slug":"111498646957-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरधान में एक लाख की नकदी समेत लाखो के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरधान में एक लाख की नकदी समेत लाखो के जेवर चोरी
Updated Wed, 28 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव नरदवलपुरवा में चोरों ने मंगलवार की रात को नकब लगाकर एक लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर और सामान बटोर ले गए। घर वालों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। पीड़ित ने चोरी की सुचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्जकर ली है।
नरदवलपुरवा निवासी किराना व्यापारी विनीत तिवारी का लखीमपुर-गोला मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास मकान है, जिसकी फरधान थाने से दूरी 200 मीटर से भी कम है। विनीत तिवारी सपरिवार मकान के दूसरी ओर बने आंगन में लेटे थे। बुधवार की सुबह अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। विनीत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर घर के अंदर दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी का ताला काटकर उसमें रखे एक लाख रुपये, एलसीडी टीवी, पांच चांदी की प्लेटें, 21 चांदी के सिक्के, दो सोने की सुपारी, पांच चांदी के नारियल के खोल, दो जोड़ी सोने के कंगन, एक गले का हार, एक जोड़ी झुमकी, झाला, कुंडल, एक सोने की चैन, आठ सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, एक कमर बिछुआ समेत लाखों के जेवर चोरी हो गया है। पांच जिंदा, एक खाली कारतूस भी चोर चोरी कर ले गए। एसओ शिवानंद यादव ने बताया चोरी की तहरीर मिली है। हल्का दरोगा को मौके पर भेजकर जांच करा ली है। पीड़ित ने किसी पर शक होने से इंकार किया है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन