{"_id":"5bf696d2bdec2241c54d06e0","slug":"101542887122-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएड के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Thu, 22 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएड के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र के गांव ढखवा पिपराकरम चंद निवासी बीएड के छात्र 25 वर्षीय धीरेंद्र कुमार वर्मा की मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पड़ोस के एक गांव निवासी सहपाठी छात्रा के घर के पीछे गंभीर हालत में मिला था। यूपी 100 पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने छात्रा, उसके भाई और पिता पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। इस पर बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
गांव ढखवा पिपराकरम चंद निवासी लखपति राम वर्मा ने बताया कि चार साल पहले पुत्र धीरेंद्र कुमार वर्मा और पड़ोस के गांव की एक सजातीय युवती कानपुर में रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों ने साथ-साथ बीए और एमए किया। वर्तमान में धीरेंद्र मितौली से और जबकि युवती लखीमपुर के एक कॉलेज से बीएड कर रही है। दोनों लखीमपुर स्थित एक कोचिंग में साथ पढ़ाई भी करते थे। मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे धीरेंद्र ने कहा कि युवती के भाई ने उसे बुलाया है। मैं उसके घर जा रहा हूं। यह कहकर वह घर से पैदल चला गया, लेकिन रात तक नहीं लौटा। घर वालों ने फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रात करीब 12.30 बजे यूपी 100 पुलिस ने फोन किया और बताया कि उनका पुत्र एक घर के पीछे मिला है। उसकी हालत अधिक खराब है, जिसे पुलिस सीएचसी फरधान लाई है। इस पर घर वाले जब सीएचसी पहुंचे तो बताया गया कि हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घर वाले रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे तो धीरेंद्र मृत मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती, उसके पिता और भाई ने मिलकर उनके पुत्र की हत्या की है और अपने ही घर से पीछे उसे फेंक दिया। उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फरधान पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन.............
घर वाले जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। युवती, उसके पिता और भाई के खिलाफ तहरीर भी दी है। चूंकि गांव वालों के मुताबिक युवक गांव में एक मकान के पास बैठा था। किसी ने चोर समझकर शोर मचाया तो वह हंगामा करने लगा था। इस पर शराबी के उत्पात मचाने की सूचना यूपी 100 टीम को मिली थी। आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- श्याम नारायण सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान