फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   युवक ने फांसी लगाकर जान दी

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 18 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी 26 वर्षीय रवि मिश्रा ने अपने घर में ही लोहे की जाल से फांसी लगाकर संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई ने ससुराल वालों की पिटाई और सीतापुर पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मृतक की पत्नी ने सास-ससुर समेत तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला हाथीपुर उत्तरी निर्मल नगर निवासी अवनीश मिश्रा ने बताया कि उनके भाई रवि मिश्रा की शादी डेढ़ साल पहले सीतापुर जिले के थाना हरगांव वजीरपुर गांव से हुई थी। भाई रवि मिश्रा गांधीनगर में स्थित अपने दूसरे मकान में मां और पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि भाई की पत्नी ने अपने ससुराल वालों को 15 अगस्त की शाम यह कहकर बुलाया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। आरोप है कि इस पर एक सिपाही और एक होमगार्ड के साथ 10-12 लोग शाम को गांधीनगर स्थित मकान पर पहुंचे और उसके भाई की पिटाई की। भाई और उसकी पत्नी व छह माह के बच्चे को लेकर चले गए। ससुराल में ले जाकर भी उसके भाई की पिटाई की गई। इसके बाद भाई को थाना हरगांव पुलिस को सौंप दिया। 17 अगस्त को पुलिस के छोड़े जाने पर भाई रविवार की शाम गांधीनगर स्थित मकान पर पहुंचा, जहां ताला बंद होने पर वह हाथीपुर स्थित मकान पर मौजूद अपनी मां से मकान की चाभी ली और गांधीनगर चला गया। अवनीश मिश्रा का कहना है कि जब रवि घर आया तो उसके कपड़े फटे थे। वह काफी टेंशन में था। चाभी लेकर जाने के बाद रवि ने ससुराल वालों की पिटाई और पुलिस की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर घर के अंदर छत के जाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब मां मकान पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सदर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर पति की मौत की सूचना पर मायके से पत्नी अपने परिवार वालों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पत्नी का आरोप है कि सास दहेज में बाकी रह गए 80 हजार रुपये और 15 क्विंटल गल्ला छमाही देने की मांग उससे और उसके पति से करती थीं। 15 अगस्त को सास-ससुर और देवर ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिस पर वह मायके चली गई थी। शाम को पति भी उसके मायके आया था और गालीगलौज की थी। उन्होंने बताया कि हरगांव थाने पर पति-सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने तीनों लोगों पर पति की हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed