{"_id":"59621b014f1c1b861a8b4883","slug":"101499601665-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही सदर कोतवाली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही सदर कोतवाली पुलिस
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर की कन्नौजिया कॉलोनी निवासी अमीन के घर से शुक्रवार की रात चोर जेवर समेत करीब 10 लाख से अधिक का माल साफ कर ले गए। इस बात का खुलासा दिल्ली से लौटकर आए गृहस्वामी ने किया है। उन्होंने रविवार को घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस जांच की बात कहकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने से कतरा रही है।
बता दें कि कन्नौजिया कॉलोनी निवासी अमीन बरातीलाल मिश्रा के इकलौते पुत्र आकाश मिश्रा सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिन्हें देखने के लिए अमीन घर में ताला डालकर छह जुलाई को दिल्ली गए थे। सात जुलाई की रात चोर ताला खोलकर घर से लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। घटना की जानकारी होने पर रविवार की सुबह वह घर वापस लौटे और कमरों में गए तो वहां बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर पत्नी और विवाहित बेटी के घर में रखे जेवरों समेत करीब 10 लाख का सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। आरोप है कि घटनाओं का ग्राफ न बढ़े, इसके लिए पुलिस जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल कर रही है।
सदर कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि घटना संदिग्ध है। जांच हो रही है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।