{"_id":"b325a0b377136e8933749d7a031fa78e","slug":"-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंधित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुबंधित बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
रुकुन्दीपुर
Updated Sun, 14 Dec 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की अनुबंधित बस ने लालपुर चौराहे पर बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा उसका साला बुरी तरह जख्मी हो गया। इस दौरान चालक बस से कूद कर फरार हो गया।
जिला सीतापुर के गांव कुलकड़ी निवासी शत्रोहन का 35 वर्षीय पुत्र सतीश लखीमपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बताते हैं कि रविवार की शाम करीब चार बजे वह फरधान थाना क्षेत्र स्थित गांव मनिकापुर से लखीमपुर लौट रहा था। बाइक पर उसका साला रोहित निवासी मनिकापुर पीछे बैठा था, तभी लखीमपुर से गोला जा रही रोडवेज की तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने उसे रौंद दिया। जिससे सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर फरधान पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से हादसे की जानकारी ली। एसओ ने बताया कि चालक बस छोड़ कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।