फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

Lakhimpur Kheri News: शराब की दुकान के सेल्समैन से 10 हजार रुपये लूटे

Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर रमुआपुर पुलिया के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे लीलाकुआं से लखीमपुर लौट रहे शराब दुकान के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने डंडे से सेल्समैन की पिटाई भी कर दी। पीड़ित सेल्समैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के थाना हरगांव व हाल पता मोहल्ला गांधीनगर देवकली रोड निवासी प्रतीक शुक्ला लीलाकुआं स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके वह अपनी बाइक से लखीमपुर आ रहा था। तभी रास्ते में रमुआपुर पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन के सिर व पीठ पर डंडे से वार किया।
विज्ञापन

इससे वह चोटिल होकर बाइक समेत गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। इसके बाद पीड़ित सेल्समैन ने सबसे पहले एलआरपी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। निरीक्षक अपराध राजेश यादव ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। एलआरपी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed