फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शौर्य हॉस्पिटल के तीन डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। इलाज के दौरान अधेड़ की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने शौर्य हॉस्पिटल के तीन डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी दीपू ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि 19 अगस्त की सुबह उसके पिता छोटे उर्फ नंदकिशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मोहल्ले के अल शिफा क्लीनिक पर डॉक्टर नूर के यहां इलाज के बाद शौर्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, डॉ संदीप कुमार और डॉ. वीआर गौतम ने मरीज को देखने के बाद भर्ती कर लिया, जिसके कुछ देर बाद डॉक्टर वीआर गौतम चले गए और उसके बाद अस्पताल का अप्रशिक्षित स्टाफ इलाज करता रहा। कहने के बावजूद अस्पताल में न तो ढंग से इलाज किया गया और न ही रेफर किया गया। इलाज में लापरवाही के चलते शाम को छोटे उर्फ नंदकिशोर की मौत हो गई। पुत्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के तीनों डॉक्टरों के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed