फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गैरइरादतन हत्या में पुलिस ने दो और आरोपियों को भेजा जेल

Fri, 15 Oct 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
प्रतीकात्मक । - फोटो : प्रतीकात्मक ।
खीरी टाउन। खीरी पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो और आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के मझरा रामदास गांव में चार अक्टूबर को मटरू, पुजारी, अन्नू, दद्दू और छोटू के बीच नल पर पानी पीने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई थी, जिसमें छोटू घायल हो गया था। पांच अक्टूबर को छोटू के चाचा रमेश राजवंशी पुत्र नारायण की तहरीर पर खीरी पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर रखी थी। छह अक्टूबर को 35 वर्षीय छोटू की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मटरू उर्फ हरीश पुत्र छत्रपाल आदि के खिलाफ दर्ज मुकदमे को गैरइरादतन हत्या में तरमीम कर दिया। थाना प्रभारी सियाराम वर्मा ने बताया कि गैरइरादतन हत्या के आरोपी मटरू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को अन्नू, पुजारी पुत्रगण छत्रपाल को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अभी इस मामले एक आरोपी दद्दू फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed