{"_id":"6153583c8ebc3eb5c8575a22","slug":"crime-lakhimpur-news-bly461177115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह राज्यमंत्री पर टिप्पणी : किसान समूह और भाजपाई आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह राज्यमंत्री पर टिप्पणी : किसान समूह और भाजपाई आमने-सामने
विज्ञापन
अपराध प्रभारी निरीक्षक से वार्ता करते भाजपाई
- फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। किसानों ने इस बात पर प्रदर्शन किया कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पुलिस से प्रताड़ित करवाया। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर थाना घेरा। दोनों तरफ से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई।
एसडीएम ओपी गुप्ता को लिखित ज्ञापन सौंपते हुए संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य राजेंद्र सिंह उर्फ किंदर सिंह ने लिखा कि एक सभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के द्वारा की अभद्र टिप्पणी से उन्हें खराब लगी। इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने पुलिस पर दबाव बनाया और उनके घर पर रात 9 बजे पुलिस ने दबिश दी। महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। कहा कि इस घटना के संबंध में सीओ निघासन से किसान संयुक्त मोर्चा के सदस्य मिले और उनसे शिकायत की। सीओ ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
इधर भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जब सीओ दफ्तर का घेराव कर किसान पुलिस के खिलाफ सड़क पर नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी बीच भाजपाई रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोतवाली में थे। जब दोनों तरफ से पुलिस ने अपने को घिरता हुआ देखा तब उसने मामले में चखरा निवासी किंदर के खिलाफ गाली गलौज और मानहानि की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किंदर के घर छापामारी करने पहुंची पुलिस के खिलाफ मामले में जांच करने की बात कही थी। इसके बावजूद वह लोग नहीं मानें और नारे बाजी करने लगे। तहरीर मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एसके जायसवाल, सीओ निघासन