{"_id":"613668d98ebc3e61cf7e0f7b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly458756282","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर लाखों की चोरी
विज्ञापन
सुभाष मिश्रा के मकान में लगी नकब व बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। रविवार रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव में घुसे चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर 40 हजार रुपये समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
रविवार की रात अहमदनगर निवासी सुभाष मिश्रा के मकान में नकब लगाकर कमरे में घुसे चोरों ने सबसे पहले बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने की झुमकी, तीन पेंडल, एक जोड़ी पायल, बिछिया, बटुला थाली समेत एक लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर लिया। सुभाष मिश्रा को सोमवार सुबह चोरी का पता तब चला, जब मकान के बाहर सामान बिखरा पड़ा मिला।
सुभाष मिश्रा ने बताया कि चोरों ने इससे पूर्व उनके भाई रमाकांत मिश्रा के मकान में नकब लगाकर लाखों का माल पार कर दिया था, जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। सुभाष मिश्रा ने तहरीर पुलिस को दे दी है, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
--------------------
मुस्लिम नगर के भी एक घर में चोरी
महेवागंज। मुस्लिम नगर में चोरों ने एक घर से हजारों का माल चोरी कर लिया। कोतवाली सदर के गांव मुस्लिम नगर निवासी इरफान फेरी लगाता है। इरफान ने बताया कि रविवार रात चोरों ने बक्से में रखी सात हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी पायल, दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। संवाद