फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 04:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
crime
मितौली। शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मितौली थाना क्षेत्र के एक गांव कि रहने वाली महिला ने बताया कि युवक अवनीश उर्फ सोनू वर्मा उसकी 15 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ लगातार गलत काम करता था। तबीयत बिगड़ने पर जब लड़की से पूछा गया तो उसने आप बीती बताई। आरोप है कि युवक अवनीश कई महीनों से किशोरी का शोषण कर रहा था, जिससे उसकी लड़की ढाई माह के गर्भ से है। जब अवनीश पर शादी का दबाव डाला गया तो उसने इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 3/4 पास्को एक्ट, 3/4 डीपी एक्ट, एसएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एसओ अनिल सैनी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ मितौली संदीप सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर शोषण करने का मामला आया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके नामित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं लड़की के गर्भवती होने की भी बात सामने आई है मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही सही बात पता चल सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed