फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पंचायत चुनाव: अप्रिय घटना हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई

Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime
पलिया के बड़ागांव में रूट मार्च करती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। चुनाव को लेकर कई गांवों में पुलिस ने रूट मार्च किया। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करने के साथ मतदान के समय मास्क लगाने और साथ में सैनिटाइजर ले जाने की ताकीद की गई। चेतावनी दी गई कि अगर कहीं भी कोई अप्रिय घटना होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पलियाकलां। चुनाव को लेकर सीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कई गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान मतदान के समय मास्क लगाने और साथ में सैनिटाइजर ले जाने की ताकीद की गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने पुलिस बल के साथ बड़ागांव, अतरिया, बड़ा पतवारा, बसंतापुर कलां, नगला, अतरिया, पट्टी पतवारा आदि गांवों में रूट मार्च किया। इस दौरान सभी से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने और मतदान के दिन मास्क व सैनिटाइजर लेकर जाने की बात भी कही। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति चुनाव में व्यवधान डालेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम डॉ अमरेश कुमार ने सीओ के साथ इलाके के कई गांवों में लोगों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार शांतिपूर्ण चुनाव कराया जाएगा, प्रत्याशी व वोटर प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी अगर रुपये या शराब बांटते पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। बैठक में पुलिस बल समेत काफी संख्या में ग्रामीण व प्रत्याशी मौजूद रहे।
ममरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने एसओ हैदराबाद अजय कुमार शर्मा, के साथ कोविड-19 का पालन करते हुए ग्राम पंचायत ममरी, परेली, शीतलपुरग्रंट, हैदराबाद के ग्रामों के अलावा रोशननगर में भी रूट मार्च कर स्थिति का जायजा लिया और वहां के लोगों से पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने का अनुरोध किया।
ईसानगर। ईसानगर प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने सोमवार को पुलिस बल के साथ अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए कस्बे के अलावा काजीपुर, बीरसिंहपुर, कटौली ,सेमरिया, सिंगावर, रामलोक मिर्जापुर , मूडी, त्रिकोलिया लौकाही, रायपुर,बेल्तुआ,इमिलिया,चिंतापुरवा, अवस्थी पुरवा, चमारन पुरवा, गुरदीन पुरवा आदि गांवों में रूट मार्च किया और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ ही शांतिपूर्ण मतदान की अपील की। -
एसडीएम और सीओ ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
महेवागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर सोमवार को एसडीएम सदर अरुण सिंह और सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने सदर कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सिंगारपुर, सिंगनिया और सैधरी में खुली बैठक कर ग्रामीणों से कोविड नियमों का पालन करने और निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रोजाना रूट मार्च किया जा रहा है। जमकोहना, सिंगिनया, सैधरी, और सिंगारपुर में खास निगहबानी की जा रही है। करीब 15 दिन पहले सिंगारपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो चुकी है, इस पर कुछ लोगों द्वारा गड़बड़ी की आशंका जताए जाने पर सीओ अरविंद कुमार ने चेताया कि अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-
आचार संहिता का उल्लंघन किया तो खैर नहीं
गोला गोकर्णनाथ। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने लाव लश्कर के साथ गश्त कर आचार संहिता का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे के नेतृत्व में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस बल ने पचतौर, मुस्तफाबाद, तेंदुआ, अलीगंज, विलासपुर, नाथूपुर, भटपुरवा, भदेंड़, भैठिया, ताजपुर, बसलीपुर, रजागंज, करनपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया।

धौरहरा। एसडीएम रेनू और सीओ टीएन दुबे ने प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल के साथ अति संवेदनशील गांवों में पैदल मार्च किया और बैठक कर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। सिसैया, नयागांव, महाराज नगर, शेखनपुरवा, जुगनूपुर, लाला पुरवा, रामनगर लहबड़ी, नैनापुर, परौरी, अभय पुर, कफारा में बैठक आचार संहिता का पालन करने की ताकीद की संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed