{"_id":"6022d6108ebc3e4b667c0940","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4366829139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर चोर उठा ले गए बक्सा, कुछ दूर छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर चोर उठा ले गए बक्सा, कुछ दूर छोड़कर भागे
विज्ञापन
लखीमपुर गुलौला में चोरी की जांच करती फील्ड यूनिट टीम
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव गुलौला के एक घर में चोरों ने नकब लगा दी और बक्सा उठा ले गए, पर बाद में वह उसे कुछ दूर पर छोड़कर भाग निकले। परिवार वालों के मुताबिक चोर कोई सामान चोरी कर नहीं ले जा सके हैं। फील्ड यूनिट और डॉग स्कवाड टीम के साथ मौके पहुंचे सीओ ने घटना स्थल की जांच की। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव गुलौला निवासी शैलेश सोमवार को परिवार समेत ससुराल गया था। घर में बुजुर्ग नानी थीं। रात में चोरों ने दीवार मे सेंध लगा दी और कमरे में रखा बक्सा निकाल लिया, जिसे घर से थोड़ी दूर पर छोड़ गए। सुबह जब ग्रामीण निकले तो बख्से के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा देखा। चोरी होने की जानकारी होने पर शैलेश घर पहुंचा। नकब लगी देख उसके होश उड़ गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ मितौली शीतांशु कुमार, प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह और सिकन्द्राबाद चौकी प्रभारी हनुमंत तिवारी मौके पर पहुंचे। सीओ ने घटना स्थल की जांच कर मौके पर डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर जांच की। डॉग स्क्वाड घटना स्थल से कुछ दूर जाकर रुक गया। मकान मालिक शैलेश ने बताया कि चोर कोई सामान चोरी कर नहीं ले जा सके हैं। बतादें कि 11 जनवरी की रात बदमाशों ने शैलेश के घर धावा बोला था और घर वालों को बंधक बनाकर लाखों रुपये का सामान लूट ले गए थे।
-
चोरी की सूचना पर मौके पर गया था। पुलिस टीमें जांच कर रहीं हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
-शीतांशु कुमार, सीओ मितौली