फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए एक युवक का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सदर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को वॉट्सएप पर एक वीडियो वायरल हुआ, जो कि सदर कोतवाली क्षेत्र का है। वीडियो में एक व्यक्ति प्रधानमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिख रहा है। इससे लोगों में रोष है। भाजपा मीडिया प्रभारी मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी रामजी दीक्षित ने वीडियो में अपशब्द कहते दिख रहे गढ़ी रोड निवासी नित्यानंद बाजपेई के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 253-बी, 504, 506 और 500 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। उधर प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना मिश्राना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
एसपी ने की आपत्तिजनक वीडियो वायरल न करने की अपील
एसपी विजय ढुल ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की जानकारी मिल रही है। जो कि, आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की श्रेणी में आता है। इसलिए कोई भी व्यक्ति वीडियो को अपने मोबाइल से दूसरे को न भेजें और न ही किसी से शेयर करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed