{"_id":"6015a7d28ebc3e340d28e85c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4355385114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर की 1.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर की 1.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
गैंगेस्टर के खेत पर लगाया गया जब्तीकरण का बोर्ड। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। तहसील प्रशासन ने निकटवर्ती गांव भुसौरिया में अभियुक्त बालकृष्ण उर्फ बनिया की अपराध कर बनाई गई 1.15 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क की है। एसपी की आख्या पर जिला मजिस्ट्रेट ने गिरोहबंद, असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में चार जनवरी को तहसील प्रशासन को कुर्की के आदेश दिए थे।
शनिवार को तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी बल भुसौरिया गांव पहुंचा। तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 80 लाख रुपये कीमत का दोमंजिला मकान, 15 लाख कीमत का प्लाट, 20 लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि को जब्त कर सरकारी बोर्ड लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि अभियुक्त बालकृष्ण उर्फ बनिया गोला कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर है। गोला, हैदराबाद सहित कई थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, फिलहाल जमानत पर आया है।
-
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर भुसौरिया गांव में अपराध कर अर्जित की गई अभियुक्त की 1.15 करोड़ की सम्पत्ति सरकार द्वारा जब्त की गई है।
-विपिन कुमार द्विवेदी तहसीलदार गोला