{"_id":"5fde32f48ebc3e3d594c3bc2","slug":"crime-lakhimpur-news-bly430774467","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध होकर अपनेश ने फंदे से लटककर दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से क्षुब्ध होकर अपनेश ने फंदे से लटककर दी थी जान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी अपनेश वर्मा के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने सदर कोतवाली में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आरोपियों की पिटाई से क्षुब्ध होकर पुत्र ने फंदे पर लटकर जान दी थी।
गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी रामगोपाल के पुत्र अपनेश वर्मा (22) ने खाली मकान में कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता रामगोपाल ने बताया कि गांव के ही गोपाल कश्यप और ओम कश्यप से पुत्र अपनेश का आपसी बातों को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश के कारण नौ दिसंबर 2020 की शाम पांच बजे घर के पास गली में गोपाल और ओम ने अपनेश को अकेला पाकर जमकर मारापीटा था। पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया था। पिटाई से आहत होकर उसी रात में पुत्र अपनेश ने घर के अंदर कुंडे से लटककर जान दे दी थी। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय को सौंपी गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद