{"_id":"5fa6d1318ebc3e9c0724ba89","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4261777185","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों से रुपये निकलने का मामला: धोखाधड़ी करने वालों को खोज निकाला, जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों से रुपये निकलने का मामला: धोखाधड़ी करने वालों को खोज निकाला, जांच तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कफारा के करीब 20 खाताधारकों के खातों से रुपये निकलने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी करने वालों को खोज निकाला है। इसमें कई बैंक मित्रों के अलावा एक बिजनेस सेंटर का मालिक भी शामिल है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुट गई है।
बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कफारा से तमाम खाताधारकों के खातों से 10 से 20 हजार तक रुपये निकल गए थे। पांच दिन पहले खातेदारों के शिकायत करने के बाद बैंक प्रबंधन हरकत में आ गया। शाखा प्रबंधक राजेश्वर सिंह ने इसकी रिपोर्ट बड़ौदा कारपोरेट सेंटर मुंबई को भेजी थी। उन्होंने बताया: वहां तीन आईडी खोज निकालीं गईं। जिनके जरिए रुपये निकाले गए। इधर, खाताधारकों की शिकायत पर पुलिस ने भी फर्जीवाड़े की जांच शुरू की तो परतें खुलने लगीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में धौरहरा के पते पर कोई बिजनेस सेंटर नहीं मिला। पड़ताल में बिजनेस सेंटर का पता एक अन्य जिले का निकला। पुलिस ने अपने सूत्रों से बिजनेस सेंटर के मालिक का फोन नंबर भी खोज निकाला और उससे बातचीत भी की। बिजनेस सेंटर मालिक से बात के बाद कई बैंक मित्रों के भी गोलमाल में शामिल होने की बात सामने आ रही हैं।
-------
पुलिस जांच चल रही है। जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। हमारी बैंक की आईटी सेल भी काम कर रही है। जल्द ही खाताधारकों को उनकी रकम वापस मिलेगी। दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
-राजेश्वर सिंह शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कफारा
--
जांच में काफी तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। पीड़ितों को न्याय मिलेगा।
-विद्यासागर पाल कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली धौरहरा