{"_id":"5f93001b8ebc3e9bd85a05d6","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4244297181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर ने खाते से उड़ाई 75 हजार की रकम, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकर ने खाते से उड़ाई 75 हजार की रकम, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साइबर जालसाज ने शहर निवासी एक व्यक्ति के खाते से 75 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर के मोहल्ला राजगढ़ निवासी उत्कर्ष वर्मा ने बताया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में है। एलआईसी पॉलिसी की किश्त ऑनलाइन भुगतान करना चाहते थे। जब उन्होंने किश्त भुगतान करने की कोशिश की तो भुगतान नहीं हो सका। 21 अक्तूबर की रात 10.01 मिनट पर मोबाइल पर संदेश आया। संदेश देखा तो पता चला कि उसके खाते से 75 हजार रुपये निकल गए हैं। इस पर उन्होंने बैंक के कर्मचारियों से संपर्क किया और खाते की जानकारी ली। तब पता चला कि किसी ने खाता हैक कर रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर राजकुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। संवाद