फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गुलदार की खाल समेत नेपाल के व्यक्ति को पकड़ा

Tue, 20 Oct 2020 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
crime
नेपाल में गुलदार की खाल के साथ पकड़ा गया अभियुक्त। - फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल पुलिस की खुफिया पुलिस ब्यूरो टीम ने दांग जिले के घोराही में एक गुलदार की खाल समेत एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल के दांग जिले के पुलिस प्रवक्ता सुमित खड़का ने बताया कि रविवार देर शाम दांग जिले के घोराही उप महानगर पालिका में जिला पुलिस ने मिली सूचना पर एक घर में छापा मारा। यहां से एक यहां से एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसके साथ ही उसके कमरे में बोरे में छिपाकर रखी गई एक गुलदार की खाल बरामद की गई। जिसकी कुल लंबाई सात फिट आठ इंच निकली है। पुलिस को पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम व पता इंद्र बहादुर धर्ती निवासी उप महानगर पालिका वार्ड नंबर पांच धरना गांव बताया है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह खाल कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। पुलिस ने राष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण 2029 एन के अंतर्गत नेपाल के व्यक्ति पर कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed