फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चोरों ने पांच जगहों से लाखों का माल उड़ाया

Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
crime
मैगलगंज में चोरी के बाद फैला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पुलिस से बेखौफ चोरों ने शहर से सटे गांव छाउछ के एक घर का ताला तोड़ दिया। नकदी समेत एक लाख का माल चोरी कर ले गए। थाना मैगलगंज से महज सौ मीटर की दूरी पर सेंध लगाकर घर से 70 हजार की नकदी और ढाई लाख के जेवर ले गए। मैलानी के संसारपुर में मकान में सेंध लगाई और सिंगाही में पान की गुमटी का ताला तोड़कर चोर माल पार कर ले गए। फरधान क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश पीलीभीत बस्ती हाईवे पर बिजली कर्मी से 72 सौ रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर नगदी-जेवर उड़ाए
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव छाउछ निवासी गुफरान अहमद ने बताया कि सात अक्तूबर को वह पत्नी और बेटे को लेकर लखनऊ गया था। घर पर ताला पड़ा था। नौ अक्तूबर को पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना दी। वह जब घर पहुंचा तो देखा सामान बिखरा पड़ा था। सेफ का लॉकर खुला था। चोर 20 हजार रुपये की नकदी और पांच तोला जेवर ले गए हैं। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाने गेट के पास सेंध लगाकर चोरी, पीड़ित के भाई को हवालात में डाला
मैगलगंज। कसबा निवासी रामकिशोर उर्फ बबलू का घर थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार की रात वह ससुराल गया था। घर पर महिलाएं और बच्चे थे। पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर घर में घुस आए। बर्तन और बक्से उठा ले गए। बक्सों में सत्तर हजार रुपये की नकदी और ढाई लाख रुपये के जेवर थे। रेलवे ट्रैक के पास खाली बक्से मिले। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जब पीड़ित से पूछताछ की तो उसने दो दिन पहले अपने भाई से कुछ बात विवाद होने की बात बताई। इस पर पुलिस ने भाई को पकड़ लिया और उसे हवालात में बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकब लगाकर जेवर सहित लाखों की चोरी
संसारपुर। थाना मैलानी के गांव बोझिया निवासी श्यामनरायण के पक्के मकान में शुक्रवार रात चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दो लाकेट, दो अंगूठी, पायल, बिछुआ, 10 हजार रुपये नकद सहित लाखों का सामान चोरों ने पार कर दिया। गृह स्वामी के अनुसार बिजली न होने पर रात में परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। सुबह जागने पर जब नीचे आए तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट तो नहीं दर्ज की लेकिन छानबीन शुरू कर दी है।
पान की दुकान की खिड़की तोड़कर 10 हजार की चोरी
सिंगाही। कस्बे के किराना व्यापारी अर्जुन अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान बस अड्डे के पास है। शुक्रवार रात चोरों ने शटर के आगे खड़ी दीवार को तोड़कर शटर का एक ताला तोड़ दिया। दूसरा ताला तोड़ने में नाकाम रहे। उसके बाद चोर वहां से चले गए। उनकी दुकान के कुछ ही दूरी पर जगदीश के पान के खोखे की खिड़की तोड़कर लगभग दस हजार का सामान बीड़ी, सिगरेट बिस्कुट चुरा ले गए। आसपास लोग सुबह उठे तो दुकान का शटर टूटा देख कर दंग रह गए। एसओ प्रदीप सिंह ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।
हाईवे पर लुटेरों ने बिजली कर्मी से 72 सौ रुपये लूटे
फरधान। खानपुर निवासी रोहित वर्मा प्राइवेट कर्मचारी के तौर पर बिजली विभाग में काम करता है। रोहित ने बताया शुक्रवार की सुबह वह सुंदरवल चौकी के गांव दाउदपुर में टीम के साथ बकाया बिजली बिलों की वसूली करने गया था। शाम को अकेला बाइक से लौट रहा था। रात आठ बजे पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर अधारपुर गांव के पहले स्थित गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचा। तभी पीछे आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके दाहिने कंधे से अपना कंधा टकरा दिया। इसके बाद सही से बाइक चलाने की नसीहत देते हुए बाइक रोक ली। बदमाशों ने चाबी निकाल ली और उसके मुंह को दबाकर रोड के नीचे खींच ले गए। वहां जेब में रखे 72 सौ रुपये और 10 हजार कीमत का मोबाइल लूट लिया। उसके बाद तीनों बदमाश लखीमपुर की ओर भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने राहगीरों से चाबी मांग कर अपनी गाड़ी का स्विच ऑन किया और लालपुर आया। पीड़ित ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। पीड़ित के बयानों में विरोधाभास है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइक नंबर किया ट्रेस तो फंसा पेंच
फरधान। पीड़ित ने बदमाशों की बाइक का नंबर पहचानने का दावा किया है। पुलिस ने जब उस नंबर को ट्रेस किया तो वह बाइक उन्हीं युवकों की निकली जिन्होंने रोहित को घटना के बाद अपना मोबाइल दिया था। पुलिस का मानना है अगर लूट में उनका कोई रोल था उन्होंने पीड़ित को मोबाइल क्यों दिया। चर्चा यह भी है कि कहीं आरोपी ने जान बूझकर तो रोहित को अपना मोबाइल नहीं दिया, जिससे शक सुई उनकी तरफ न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed