फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कलमी की आड़ में देशी आम के पेड़ों पर चला दिया आरा

Wed, 23 Sep 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
crime
काटे गए हरे भरे पेड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
महेवागंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज में आम के देसी पेड़ों के कटान में वन विभाग बड़ा खेल खेल रहा है। आम के देसी पेड़ों को कलमी आम बताकर रवन्ना जारी कर रहा है। इसी रवन्ने की आड़ में शातिर लकड़कट्टे धड़ल्ले से देसी आम के हरे भरे पेड़ों का सफाया कर रहे हैं। इस गोरखधंधे की शिकायत पर वन अधिकारियों की कार्रवाई मौका मुआयना तक सीमित रहती है।
विज्ञापन

करीब पांच महीने पहले प्रदेश सरकार ने सेमल समेत विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों के कटान के लिए छूट दी थी। इसमे कलमी आम के पेड़ों को भी छूट में रखा गया। बशर्ते कलमी आम के पेड़ की ढुलाई के लिए रवन्ना बनवाना होता है, जबकि देसी आम के पेड़ कटान के लिए परमिट आवश्यक है। इसी के चलते कलमी की आड़ में देसी आम के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। हाल ही में फूलबेहड़ के तेंदुआ गांव के पूरब में एक बाग में खड़े हरे भरे आम के सैकड़ों पेड़ो को काट डाला गया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीओ रविशंकर शुक्ला, शारदा नगर रेंजर एनके राय आदि वनाधिकारियों ने मौका मुआयना किया लेकिन क्लीन चिट दे दी। संवाद
विज्ञापन

तेंदुआ गांव में रवन्ने पर आम के पेड़ों का कटान हुआ है। मौका मुआयना में प्रतिबंधित श्रेणी का एक भी पेड़ कटा नहीं मिला।
-संजय आजाद, फॉरेस्टर फूलबेहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed