फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

डीडी पर दर्ज हुई रिपोर्ट निरस्त होने के कारणों की जानकारी लेंगे विधायक

Thu, 03 Sep 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट को पुलिस के जांच के बाद निरस्त करने के मामले में विधायक रोमी साहनी खासे नाराज हैं। उनका कहना है कि वह किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस मामले में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर रिपोर्ट को निरस्त किए जाने के कारणों को जानेंगे इसके बाद अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

एक अगस्त को थारू समुदाय और वन विभाग के बीच सेड़ा-बेड़ा में तनातनी हुई थी। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का घेराव भी किया था। गौरीफंटा पुलिस ने आकर वहां से डिप्टी डायरेक्टर और अन्य कर्मियों को निकाला था। ग्रामीणों का आरोप था कि डिप्टी डायरेक्टर और उनके साथ पहुंची वन विभाग की टीम ने एक बकरी को कब्जे में ले लिया तो एक व्यक्ति को पकड़कर बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके साथ अभद्रता भी की गई। बाद में बकरी मिलने और पकड़े गए व्यक्ति के छूटने पर ग्रामीण शांत हुए थे। इस मामले में वन अधिकारियों का कहना था कि ग्रामीण कोर जोन में आग जलाकर मवेशी चरा रहे थे जो कि गलत था, इसीलिए यह कार्रवाई की गई। उस समय तो मामला शांत हो गया था लेकिन थारू ग्रामीण खामोश नहीं हुए। उनकी ओर से एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी गई कि डिप्टी डायरेक्टर समेत अन्य ने उसके साथ छेड़खानी और अभद्रता की। बाद में महिला की तहरीर पर करीब 19 दिन बाद पुलिस ने डिप्टी डायरेक्टर समेत अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद डीडी का कहना था कि तहरीर देने वाली महिला मौके पर मौजूद ही नहीं थी। उनके खिलाफ षड्यंत्र के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया था। बाद में इस मामले की जांच सीओ पलिया ने जांच की और रिपोर्ट को झूठा मिलने का दावा करते हुए निरस्त कर दिया। सीओ ने बताया था कि डीडी पर लगाए गए सारे आरोप निराधार थे। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण में रोष दिखा, इसी को देखते हुए विधायक रोमी साहनी ने रिपोर्ट निरस्तीकरण के कारणों को जानने लिए अधिकारियों से वार्ता करने की घोषणा की है। उनका कहना है कि कारण जाने जाएंगे उसके बाद ही आगे कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed