फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, गले में लिपटा था कपड़ा

Tue, 04 Aug 2020 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
crime
बिझौली। गांव केशवापुर के पास युवक का शव पेड़ के नीचे पड़े होने से सनसनी फैल गई। शव के गले पर कपड़ा कसा हुआ था। शव की शिनाख्त हो गई है। सूचना पर पहुंची गोला और हैदराबाद पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। इससे तीन घंटे शव पड़ा रहा। बाद में हैदराबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव केशवापुर निवासी मनेश्वर दयाल का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद सोमवार की सुबह घर से कहीं गया था। रात में घर नहीं आया। सुबह उसका शव गांव के बाहर रेलवे लाइन के पार भल्लिया बुजुर्ग निवासी शहरयार के खेत में नीम के पेड़ के नीचे पड़ा देखा गया। उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। शव पड़े होने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हसीब प्रधान को शव पड़े होने की सूचना दी। प्रधान की सूचना पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उसने घटनास्थल हैदराबाद थाना क्षेत्र का बताया, जबकि हैदराबाद पुलिस घटनास्थल गोला क्षेत्र का होने की बात कह रही थी। करीब तीन घंटे तक चले विवाद के बाद आखिरकार एसओ हैदराबाद सुनीत कुमार ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार वाले हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीमा विवाद जैसी बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed