{"_id":"5f19cd868ebc3e63b3767574","slug":"crime-lakhimpur-news-bly413779841","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार, तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार का टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
विज्ञापन
धौरहरा/ईसानगर। थाना ईसानगर पुलिस ने भैंस और पड्डा चोरी कर बेचने जा रहे 15 हजार के इनामी टॉपटेन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
प्रभारी निरीक्षक ईसानगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव टापरपुरवा मजरा हसनपुर निवासी प्रताप शातिर अपराधी है। वह टॉपटेन की सूची में शामिल है। एसपी पूनम ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। सूचना पर एसआई प्रवीण सिंह ने उसे बृहस्पतिवार को रायपुर जंगल से गिरफ्तार किया। उसके पास से 26 जून को ठकुरनपुरवा से चोरी हुई एक भैंस, पड्डा, 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। थाना ईसानगर में गिरफ्तार शातिर अपराधी के खिलाफ गैंगस्टर, लूट, चोरी सहित 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।