{"_id":"5f146edd8ebc3e63ce249556","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4133076128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से नकदी सहित लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों से नकदी सहित लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद भानपुर में शनिवार रात चोर दो घरों से 90 हजार की नकदी और जेवरात सहित करीब पांच लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की लेकिन तहरीर के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर नाजिर के मजरा दरियाबाद भानपुर में शनिवार रात को चोर दीवार से चढ़कर वीरपाल सिंह यादव के घर में पहुंच गए और कमरे में जाकर चार संदूक उठा कर घर के पीछे पड़े मैदान में ले गए। यहां चौर संदूक में रखे 50 हजार रुपये, सोने की दो जंजीर, चार चूड़ी, दो जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमका, दो जोड़ी झाले इसके अलावा चांदी का एक कमर बिछुआ व एक जोड़ी पायल निकाल ले गए। मकान मालिक ने बताया कि नकदी सहित करीब चार लाख का माल चोरी हो गया है।
इधर, चोर गांव के अशोक कुमार के यहां दीवार के रास्ते घर में घर में घुसकर कमरे में दाखिल हुए और कमरे में रखा संदूक घर के बाहर करीब 50 मीटर पर जाकर खंगाला। मकान मालिक के मुताबिक चोरों ने संदूक में रखे 40 हजार रुपये, सोने की एक जंजीर, एक जोड़ी टाप्स, चांदी के एक चेन और एक जोड़ी पायल निकाल ले गए। करीब एक लाख से अधिक का सामान चोर ले गए है। गांव में दो चोरियों से खलबली मच गई। शनिवार रात करीब तीन बजे घटना की जानकारी होने पर डायल 112 को सूचना दी गई, कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद आसपास के इलाके में चोरों को ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हल्का प्रभारी गंगा सागर तिवारी का कहना है कि चोरी की घटनाओं की रिपोर्ट अब तक दर्ज नहीं की गई है, हालांकि उन्होंने शीघ्र वर्क आउट की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
सराफ सहित दो दुकानों में हुई चोरी का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं
पसगवां 16 जुलाई की रात कस्बा निवासी करुणा शंकर सोनी की बरखैरियाजाट में सराफे की दुकान और इसी के पास मुनेश कुमार की परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। सराफा कारोबारी करुणा शंकर सोनी ने बताया कि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की सिफारिश के बाद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज की है लेकिन मुनेश की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।