फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कजरिया गांव में वनकर्मियों और वन समिति के लोगों में मारपीट

Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
गौरीफंटा के कजरिया गांव में इसी भूमि को लेकर हुआ था विवाद। - फोटो : LAKHIMPUR
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना नदी घाट की जमीन को जोतने को लेकर दुधवा नेशनल पार्क की बनकटी वन विभाग की टीम और कजरिया गांव की वन समिति के लोगों के बीच झड़प हो गई जो मारपीट में बदल गई। वनकर्मियों ने कई हवाई फायर किए जिसके बाद समिति के लोगों की भीड़ कम हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस, एसएसबी भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने मारपीट में घायलों को मेडिकल जांच के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे पिलर संख्या 749/750 के बीच मोहाना नदी घाट पर दो सौ मीटर भारतीय क्षेत्र में थारू गांव कजरिया के वन समिति अध्यक्ष सदई राना समिति के लोगों के साथ भूमि को जोतने लगे। जिसकी सूचना होने पर बनकटी रेंजर आलोक शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त भूमि को वन विभाग का बताते हुए खेत जोतने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। इसमें रेंजर, वन्यजीव रक्षक, वाचर समेत वन समिति के लोग भी घायल हो गए। सूचना पर गौरीफंटा कोतवाली पुलिस, एसएसबी की पेट्रोलिंग पार्टी के साथ ही ग्राम प्रधान रामबहादुर भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जिसके बाद भीड़ कम हुई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने सरकारी रायफल छीनने की दी तहरीर
वन विभाग की ओर से बताया गया कि वन रक्षक पुनीत कुमार ने रायफल से पांच हवाई फायर किए तब जाकर भीड़ हटी। जबकि भीड़ ने वन विभाग के एक कर्मी की सरकारी रायफल छीन ली है। जो अब तक नहीं मिली है। इसको लेकर गौरीफंटा कोतवाली में वन विभाग की तरफ से मारपीट किए जाने और सरकारी रायफल छीन लेने की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप
वन विभाग के आरोपों को गलत बताते हुए वन समिति की एक महिला वीरमती पत्नी रामआसरे राना ने वनकर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने के साथ ही बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मामला जानकारी में आया है। मामले में गौरीफंटा कोतवाली में कई नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप कुकरेती, सीओ पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed