{"_id":"5e774ad38ebc3e77496f00b8","slug":"crime-lakhimpur-news-bly400405178","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बाजार में महिला और कई लोगों को पुलिस ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बाजार में महिला और कई लोगों को पुलिस ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिकुनियां/ निघासन (लखीमपुर खीरी)। रिश्वत देने से इनकार करने पर नाराज सिपाहियों ने साप्ताहिक बाजार में पहले महिला को चांटा जड़ा उसके बाद कई लोगों को पीट दिया। पिटाई से एक युवक के कपड़े भी फट गए। बाद में गर्दन फंसती देख वांछित को पकड़ने का ड्रामा रचते हुए कहा कि उसे छुड़ाने के लिए ही पुलिस से बाजार में मौजूद लोग भिड़ गए। पूरी घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
तिकुनियां कोतवाली के खैरटिया के गांव नया पिंड निवासी सतनाम की पत्नी प्रीतम कौर ने बताया कि वह खैरटिया में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में शनिवार शाम सब्जी खरीदने गई थी। उसका आरोप है कि वहां मौजूद दो सिपाहियों ने उसे बुलाया और कहा कि वह अवैध शराब बनाती है। उसके बदले में उससे 20 हजार रुपये मांगे। महिला का कहना है कि उसने अवैध शराब बनाने से इनकार करने के साथ रिश्वत देने से मना कर दिया। महिला का आरोप है कि इसपर एक सिपाही ने चांटा जड़ दिया। इस पर वहां कई लोग आ गए और विरोध जताया। इस पर उन लोगों की सिपाहियों से नोंकझोंक होने लगी। इस पर दो सिपाही और आ गए। उन्होंने विरोध करने वालों को पीट दिया। मारपीट में प्रीतम कौर, सुरजीत सिंह उर्फ ठल्लू, शीलो पत्नी रथपाल सिंह को चोटें आईं। इस दौरान खेतों को जाने के लिए रखी नाव सिपाहियों ने तोड़ दी। सिपाही एक युवक और बाइक को भी ताला तोड़कर ले गई। इससे लोग सहम गए।
लोगों का आरोप है कि तिकुनियां कोतवाली में तैनात एक सिपाही ने निजी बाइक में हार्न के स्थान पर सायरन लगा रखा है। वह हमेशा सायरन बजाते हुए न सिर्फ घूमता है बल्कि लोगों को धमकाता है। आरोप है कि दो सप्ताह पहले भी इन्हीं मे से सिपाही ने महिला के घर में घुसकर अभद्रता की थी, जिसके बाद महिला के कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने पर प्रभारी निरीक्षक के हस्तक्षेप पर आरोपी सिपाही ने माफी मांगी थी।
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में छापा मारा था। उसे छुड़ाने के लिए उसके सहयोगी आ गए और पुलिस से भिड़ गए। सिपाहियों ने मारपीट नहीं की है। यदि किसी सिपाही ने बाइक में सायरन लगा रखा है तो मामले की जांच की जाएगी। महिला के आरोप बेबुनियाद हैं।
-हनुमान प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक, तिकुनियां