फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट

Fri, 24 Jan 2020 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
crime
संघ कार्यालय में तोड़फोड़, सांसद प्रतिनिधि, भाजयुमो नगर अध्यक्ष सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज, दो का चालान
विज्ञापन

21 जनवरी को लखनऊ रैली में जाने के दौरान दो कार्यकर्ताओं में हुई थी कहासुनी
तत्काल प्रभाव से भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पद से हटाया
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। खुटार रोड स्थित संघ कार्यालय में बुधवार की देर शाम संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। संघ के एक कार्यकर्ता ने अपने उच्च पदाधिकारियों को घटना से अवगत कराने के बाद गुरुवार को कोतवाली में सांसद प्रतिनिधि और भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली पुलिस ने रात में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनका गुरुवार को चालान भेज दिया गया है। इधर तत्काल प्रभाव से भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है।
मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी बबलू जोशी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जनवरी को लखनऊ रैली में उसकी और विपक्षी पुनीत मिश्र उर्फ लकी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि 22 जनवरी की देर शाम को नौ-दस लोग लाठी डंडों, रिवाल्वर और नाजायज असलहों के साथ संघ कार्यालय पर आ धमके, जिन्होंने गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ की। उसे और संघ नगर प्रचारक ब्रजेश को मारापीटा और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। धीरज, अमित पांडे, अजय वर्मा और राजेश जोशी ने बीच बचाव किया। हमले में बबलू जोशी घायल हो गया। हालांकि इस मामले में संघ के नगर प्रचारक बृजेश कुमार से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही इसकी जानकारी देंगे। 
विज्ञापन

मामले में बबलू जोशी ने सांसद प्रतिनिधि मुन्नालाल अवस्थी, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय मिश्र, पुनीत मिश्र, लकी, रवि तिवारी, ओमप्रकाश, राजेश शुक्ल, उमेश तिवारी के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 427, 504, 506 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाली पुलिस ने पुनीत मिश्र लकी और अमित पांडे को गिरफ्तार कर लिया, जिनका दूसरे दिन गुरुवार को चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट को लेकर हुआ था विवाद
संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं में लखनऊ रैली में जाने के दौरान बस में सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार संघ कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता को पीट दिया था। उसी का बदला लेने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया। संघ कार्यकर्ताओं को पीटा। जबकि उस दौरान संघ कार्यालय में बैठक चल रही थी।

संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं के विवाद में पुलिस के हाथ पांव फूले
केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने पर एक तरफ संघ और दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में कोतवाली पुलिस को न तो किसी का पक्ष लेते बन रहा था और न कार्रवाई करते बन रहा था। बार बार कहीं पार्टी का तो कहीं संघ के पदाधिकारियों के मोबाइल की घंटियां बज रहीं थीं। आखिरकार संघ का प्रभाव दिखा और कोतवाली में भाजपा के सात कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा।

पहले बीच-बचाव में नाम दर्ज कराया, फिर आरोपी बनाया
प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि गुरुवार को संघ कार्यकर्ता बबलू जोशी ने अपना लिखित बयान दिया, जिसके आधार पर धीरज और अमित पांडे का नाम मुकदमे में बढ़ाया गया है। साथ ही प्राणघातक हमले की धारा भी तरमीम की गई है। जिस कारण रिपोर्ट में जिन लोगों का नाम बीच बचाव में दर्ज था, दूसरे दिन बयान में उन्हीं को आरोपियों में बढ़ाया गया।


नगर अध्यक्ष विजय मिश्रा का नाम आ रहा है। तत्काल प्रभाव से विजय मिश्र को पद से हटा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को लिखा गया है। वहां जो हुआ है वह पार्टी की रीतियों, नीतियों के प्रतिकूल है। एफआईआर दर्ज हुई है। उसी के मुताबिक कार्रवाई होगी।
-सुनील सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed