{"_id":"5e26eecf8ebc3e4b445044b9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3928296192","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने दो तस्कर पकड़ा, मटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने दो तस्कर पकड़ा, मटर बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा पर बसही एसएसबी बीओपी के जवानों ने दो तस्करों को 2.64 लाख रुपये की मटर के साथ पकड़ा है। जबकि शारदापुरी एसएसबी ने लाखों के हार्डवेयर और बर्तन के साथ एक युवक को पकड़ा है। बरामद माल का सीजर बनाकर कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है।
भारत-नेपाल सीमा की बसही बीओपी के प्रभारी भेर जी सोडा ने बताया कि मंगलवार को स्पेशल पेट्रोलिंग टीम ने पिलर संख्या 769 के पास दो युवकों को पकड़ा है। जहां से आठ साइकिलें बरामद हुईं हैं बाकी तस्कर मौका पाकर भागने में सफल हुए। उन्होंने बताया कि आठ साइकिलों पर 825 किलो मटर बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आकाश व संदीप निवासी बसही बताया है। बरामद माल का साइकिलों समेत एक लाख 85 हजार रुपये का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
उधर, दूसरी तरफ शारदापुरी कंपनी प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि पिलर संख्या 210 के पास भारत से नेपाल जा रहे साइकिल सवार को देखा तो साइकिल सवार जवानों को देखकर फरार हो गए। एक साइकिल सवार को जवानों ने पकड़ लिया है। जिसने अपना नाम सूरज गुप्ता निवासी गोविंदनगर बताया है। जिसके पास से बर्तन, जाली, बीड़ी, हार्डवेयर का सामान बरामद हुआ है। तीन साइकिलों समेत बरामद माल का एक लाख 79 हजार चार सौ रुपये का सीजर बनाकर कस्टम के सुपुर्द किया गया है।