{"_id":"5e14b9208ebc3e87943c2087","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3910175182","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला का कुंडे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला का कुंडे से लटका मिला शव
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में कुंडे पर लटका मिला महिला का शव
पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई और उसका शव कमरे के अंदर कुंडे से लटकता मिला। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट करने व हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मैलानी के कसबा बांकेगंज निवासी अब्दुल समद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री राजिया का निकाह दो साल पहले थाना खीरी के गांव भीरा घासी निवासी कल्लू के पुत्र गुड्डू के साथ किया था। निकाह के कुछ दिन बाद वह दहेज की मांग कर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। उनका कहना है कि पति गुड्डू ने सोमवार को भी राजिया के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि बाद में पुत्री की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता अब्दुल समद की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी है।