{"_id":"5df7c8658ebc3e87f846d715","slug":"crime-lakhimpur-news-bly388303466","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव बटाऊ में अपने मायके में रह रही 20 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मायके वालों ने गांव में आकर पति समेत अन्य ससुराली जनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना मितौली के गांव बटाऊ निवासी बालकराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संगीता (20) की शादी एक साल पहले थाना मैगलगंज क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही संगीता के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इससे संगीता काफी परेशान रहने लगी थी। करीब तीन माह से वह अपने मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि ससुरालियों ने गांव आकर संगीता की हत्या कर दी और शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका दिया। मृतका के पिता ने पति जितेंद्र, ससुर लाल बहादुर, मामा मनोज के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ अनिल कुमार सैनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद