{"_id":"5df521278ebc3e87ab4910f1","slug":"crime-lakhimpur-news-bly38808312","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक से की गई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधक से की गई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुनाबाद के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने प्रखंड प्रभारी, उसकी पत्नी और पुत्रों सहित चार पर मारपीट के साथ जान-माल की धमकी देने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई।
प्रक्षेत्र प्रबंधक धमेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शाम 5.10 बजे वह राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुनाबाद के कैंपस स्थित अपने आवास के सामने राजकीय कार्य कर रहे थे। उसी समय उनके अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारी प्रखंड प्रभारी जे-6 मुकेश कुमार अपने पुत्र सचिन कुमार, सनी कुमार और पत्नी के साथ आकर गाली-गलौच और धक्का मुक्की करने लगे। शोर सुनकर कर्मचारी प्रखंड प्रभारी समित कनौजिया, सुरेश कुमार वर्मा, शिव कुमार, पावस कुमार आदि लोग आ गए और बीच बचाव का प्रयास करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि प्रखंड प्रभारी जे-6 मुकेश कुमार अपनी इच्छा से श्रमिकों की स्वीकृति, ट्रैक्टर रिपेयरिंग स्वीकृति, संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल के प्रक्षेत्र पर बोई गई फसलों की क्रॉप कटिंग के लिए गठित कमेटी के सामने प्राप्त क्रॉप कटिंग के परिणाम को बदलवाने का अनावश्यक दबाव बनाते हैं। जिसकी सूचना संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल को दी गई। जिस पर आरोपी मुकेश को उप कृषि निदेशक रायबरेली कार्यालय भेज दिया गया। जिसकी जांच उपनिदेशक लखीमपुर को सौंपी गई है। इसके अलावा संबधी करण का आदेश प्राप्त कराने के लिए कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमाकांत तिवारी को मुकेश कुमार के पास भेजा गया, लेकिन उन्होंने आदेश लेने से मना कर दिया। प्रक्षेत्र प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद