फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

पूर्व प्रधान की हत्या में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
crime
पूर्व प्रधान मोहम्मद इलियास हत्याकांड
विज्ञापन

मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद इलियास की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को चारों आरोपियों का चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने चारों को जेल भेज दिया।

गांव खजुरिया निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद इलियास छह दिसंबर 19 को अपने बेटे के निकाह का सामान लेकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। कार सवार हमलावरों ने टक्कर मार कर पहले उनकी बाइक गिरा दी थी। बाद में उन्हें घेरकर गोलियों से छलनी कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में टक्कर लगने से बाइक चला रहा पूर्व प्रधान का चचेरा भाई सहीम खां घायल हो गया था, जिसे शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र माजिद खां की तहरीर पर 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी दिन रात करीब 11 बजे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों नवाब और इसरायल को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने बरैंचा गुरुद्वारे के पास से जकरुल्ला, मसीउल्ला, लईक व इस्तखाबुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने चारों को जेल भेज दिया। फरार मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। उधर पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों पर हत्यारोपियों के परिजन ने मकानों में तोड़ फोड़ करने, पशु खोल कर भगा देने और खड़ी फसल आदि बरबाद करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed