{"_id":"5debfa488ebc3e1ba06c9d0e","slug":"crime-lakhimpur-news-bly387098427","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद ग्रामीणों में खासा रोष है। गांव में तनाव है। इसको लेकर पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। तनाव को देखते हुए गांव में एक प्लाटून पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। शनिवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
गांव खजुरिया निवासी पूर्व प्रधान मोहम्मद इलियास और गांव के ही इसराइल आदि के बीच कई साल से रंजिश चली आ रही है। दूसरे पक्ष ने पूर्व प्रधान मोहम्मद इलियास की शुक्रवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों पक्ष एक गांव के होने के कारण गांव के हालात काफी तनावपूर्ण थे। एसपी पूनम और एएसपी शैलेंद्र लाल ने कई घंटे थाना पर कैंप किया और हर गतिविधि पर कड़ी निगाह रखी। हालात को देखते हुए शुक्रवार की रात में ही पुलिस के साथ एक प्लाटून पीएसी गांव में तैनात कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव जब पुलिस की सुरक्षा में गांव पहुंचा तो परिवार में चीखपुकार मच गई। तमाम लोगों का हुजूम उनके घर पर उमड़ पड़ा। लोग शव देखकर काफी आक्रोशित थे। शनिवार को शव को गमगीन माहौल में सुपुर्दे खाक किया गया। शव यात्रा में सपा नेता आरए उस्मानी, इकरार अहमद, दिलीप यादव आदि शामिल हुए। उधर भाजपा विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी मृतक के परिवार वालों से मिले और उन्हें ढाढ़स बंधाया। हत्या आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बेटे की हत्या मामले में चश्मदीद गवाह थे पूर्व प्रधान
मृतक पूर्व प्रधान के बेटे माजिद खां ने बताया कि वर्ष 2008 में उसके भाई शाहिद खां की हत्या गांव के ही इसराइल आदि ने की थी। हत्या व हत्या के प्रयास के इस मामले में उसके पिता चश्मदीद गवाह थे। वर्तमान समय में मुकदमा गवाही में चल रहा था।
विज्ञापन
हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी में लगाई तीन टीमें
एएसपी शैलैंद्र लाल ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या मामले में तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम सीओ मोहम्मदी प्रदीप कुमार यादव, दूसरी सीओ गोला आरके वर्मा के नेतृत्व में लगाई गई है। तीसरी टीम क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में लगी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात है।