{"_id":"5ddc29a88ebc3e548c3d02bf","slug":"crime-lakhimpur-news-bly385410187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं के साथ एसएसबी ने दो नेपालियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवाओं के साथ एसएसबी ने दो नेपालियों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के बसही बार्डर पर एसएसबी ने नशीली दवाओं के साथ दो नेपाली युवकों को पकड़ा है। यह बाइक से भारत से दवाएं लेकर नेपाल जा रहे थे। एसएसबी ने बरामद दवाओं का सीजर बनाने के साथ ही दोनों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
सीमा के बसही बार्डर पर तैनात एसएसबी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार को काफी मात्रा में नशीली दवाओं को लेकर नेपाल ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने जवान रविपाल, कुलदीप के साथ ही नेपाल पुलिस के एसआई गोपाल बहादुर, उद्धव बहादुर, हरेक बहादुर आदि के साथ पिलर संख्या 200/770 के पास नाका लगाया। इस दौरान नेपाली नंबर की बाइक से दो युवक आते दिखे जिन्हें रोका गया तो वह भागने लगे। लेकिन दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अर्जुन थापा पुत्र शिव बहादुर थापा निवासी धनगढ़ी कैलाली तथा केशव लिम्बु पुत्र रविंद्र निवासी मगलेशन थाना आसाम नेपाल का होना बताया। तलाशी में इनके पास से काफी मात्रा में नशीली दवाएं मिलीं। यह दवाएं भारत खरीदकर नेपाल में सप्लाई का कार्य करते थे। एसएसबी ने बाइक सहित दवाओं का एक लाख 33 हजार आठ सौ रुपये का सीजर बनाकर पकड़े गए दोनों युवकों को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया है।