फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

प्रेमिका को हाईवे पर गोली मारी, खुद को भी उड़ाया

Fri, 04 Oct 2019 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। छाउछ नहर कॉलोनी के पास पीलीभीत-बस्ती हाईवे के किनारे अपने खोखे पर बैठी प्रेमिका की प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमिका की मौत के बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुए इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक पति के छोड़ने के बाद महिला आठ साल से प्रेमी के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

संगीता देवी (39) थाना ईसानगर के गांव खमरिया की रहने वाली थी। प्रेमी सतीश (30) भी इसी गांव का था। पुलिस के मुताबिक सतीश से प्रेम संबंध होने के कारण संगीता देवी को पति ने छोड़ दिया था। संगीता पांच महीने से छाउछ नहर कॉलोनी में राकेश कश्यप के मकान में 11 वर्षीय बेटे अभि के साथ रह रही थी। वहीं सतीश रात को आ जाता था, जबकि दिन में बाहर रहता था। पूछने पर पड़ोसियों को संगीता बताती थी कि वह मजदूरी पर गए हैं। संगीता छाउछ कॉलोनी के पास पीलीभीत-बस्ती हाईवे के किनारे खोखा रखकर गुटका, सिगरेट, बिस्कुट बेचती थी।
विज्ञापन

गुरुवार को संगीता बेटे अभि को स्कूल छोड़कर वापस आई और खोखे पर बैठ गई। करीब 11 बजे पड़ोस की उसकी रिश्तेदार महिला चित्रा और फिर स्कूल से वापस आया बेटा अभि संगीता के पास बैठ गए। इसी बीच करीब 11.30 बजे सतीश खोखे पर आया। दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हुई। खोखे पर बैठी महिला और आसपास के लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही सतीश ने तमंचे से संगीता के पेट में गोली मार दी। संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज से भगदड़ मच गई। अभि अपनी मां को खून से लथपथ देख चीखने चिल्लाने लगा। तभी सतीश ने दोबारा तमंचा भरकर अपने सीने में गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता और सतीश पति-पत्नी की तरह आठ साल से रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और उसी को लेकर यह घटना हुई है। पुलिस कई बिंदुओं पर अभी जांच कर रही है। - शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed