फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लोन के पांच लाख वसूलकर कंपनी के दो मैनेजर भाग निकले

Sun, 22 Sep 2019 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। समूह बनाकर महिलाओं को लोन देने वाली इंडसाइंड फाइनेंशियल इन्क्लूजन कंपनी के दो मैनेजर अपनी ही कंपनी के 5.30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। यह रकम उन्होंने 30 केंद्रों की 186 महिलाओं से वसूले थे, मगर कंपनी में जमा नहीं किए। कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दोनों मैनेजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

बरेली की चौपला रेलवे क्रॉसिंग के पास के रहने वाले रोहित शर्मा इंडसइंड फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड कंपनी की लखीमपुर शाखा में प्रबंधक है। कंपनी का प्रमुख कार्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं का समूह बनाकर उनको कम ब्याज पर कर्ज देना है। कर्ज देने के बाद कंपनी महिलाओं से साप्ताहिक वसूली करती है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर) के गांव दिबियापुर के रहने वाले मैनेजर विवेक कुमार ने अपने कार्य क्षेेत्र के केंद्रों से 4,36,117 रुपये वसूले थे। पिछले वर्ष 23 नवंबर को विवेक यह रकम और कंपनी का टेबलेट लेकर भाग निकला। इसके बाद शाखा प्रबंधक रोहित ने उसके नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद ही मिलता रहा। रोहित ने विवेक के घर वालों से भी संपर्क किया, मगर उन्होंने विवेक के बारे में सही जानकारी नहीं दी। रोहित अभी मामला देख ही रहे थे कि इस वर्ष 16 जून को दूसरा मैनेजर संजीव कुमार भी अपने 10 केंद्रों के 15 सदस्यों के 94,049 रुपये लेकर भाग गया। संजीव आंवला (बरेली) के गांव केसरपुर का रहने वाला है। कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दोनों मैनेजरों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि मैनेजर विवेक और संजीव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed