{"_id":"5d72b30d8ebc3e939d4696b9","slug":"crime-lakhimpur-news-bly37520667","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला मामले में 31 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला मामले में 31 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। बच्चा चोरी गिरोह की फैली अफवाह में एंबुलेंस पर हमला कर स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट और एंबुलेंस में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने एक हमलावर को नामजद कर 30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एंबुलेंस ईसानगर के डेबर गांव दवा बांटने जा रही थी। गांव जगदीशपुर के ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह समझकर एंबुलेंस रोक ली। एंबुलेंस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टाफ नर्स चित्रांशु देवी, आशीष कुमार, आलोक मिश्र, कैलाश सिंह और चालक अनुज प्रताप सिंह को मारपीट कर बंधक बना लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन आलोक मिश्र की तहरीर पर गांव जगदीशपुर निवासी आलोक सिंह को नामजद कर 30 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 332, 353, 342, 427, 505 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी के घर पर दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।