{"_id":"5d5c2e378ebc3e6c2c2e3404","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3730313174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को इस चीज के लिए जुए में दांव पर लगाकर हार गया पति, महिला ने खूब काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को इस चीज के लिए जुए में दांव पर लगाकर हार गया पति, महिला ने खूब काटा हंगामा
Wed, 21 Aug 2019 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को जुए पर हारा पति (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
महाभारत में धर्मराज युधिष्ठिर के पत्नी द्रौपदी को जुए में दुर्योधन से हारने की बात तो सुनी होगी। मगर, कलयुगी पति ने महज एक बाइक के लिए पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। इसके बाद उसने जीतने वाले को पत्नी को सौंप भी दिया।
विज्ञापन
पति के इस दुस्साहस पर महिला ने हंगामा कर दिया और किसी तरह छूटकर मायके पहुंच गई। बाद में मायके से बाइक मिलने के भरोसे पर पति ने उसे घर में रख तो लिया, मगर वादा पूरा न होने पर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहियों से उठी चिंगारी, रुकते ही ट्रेन से कूदकर बाहर भागे यात्री
विज्ञापन
थाना पसगवां के गांव शंकरपुर में रहने वाले प्रकाश ने बेटी की शादी दो साल पहले कंधरापुर के विपिन के साथ की थी। दहेज में बाइक न मिलने से पति नाराज था। इस इच्छा को पूरा करने के लिए कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया और हार गया। फिर पत्नी को विपिन ने जुए में जीते हुए व्यक्ति के साथ जाने को कहा। बरखेड़ा का यह व्यक्ति महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगा।
महिला ने हंगामा किया तो उसका हाथ छोड़ा। इसके बाद वह मायके पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। पिता ने ससुराल वालों से बेटी को रखने की खुशामद की। बाइक मिलने की शर्त पर ससुराल वालों ने उसे घर में रख लिया। जब पिता बाइक नहीं दे पाया तो पति ने उसे पीटा और एक दिन पहले घर से निकाल दिया। महिला गर्भवती है, परेशान हाल में मंगलवार को वह तहसील में एसडीएम से शिकायत करने पहुंची।