{"_id":"5d432a1d8ebc3e6ce97eb11a","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370896267","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली पलटने से कांवड़िये की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली पलटने से कांवड़िये की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर ट्रॉली पलटने से एक कांवडिया की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। ट्रॉली में करीब 30 कांवड़ियां सवार थे। सभी फर्रुखाबाद गंगा घाट पर कांवड़ लेने जा रहा था। गंभीर कांवड़ियों का उपचार शाहजहांपुर जिला अस्पताल में हो रहा है।
बुधवार की शाम गांव बहारगंज बौठा से ट्रैक्टर ट्रॉली से सवार होकर करीब 30 कांवड़िया फर्रुखाबाद गंगा घाट कांवड़ लेने जा रहे थे। शाम करीब 8:30 बजे शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर किसी वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। हादसे में गांव निवासी कांवड़िया 50 वर्षीय रामेश्वर दयाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि 45 वर्षीय भोलानाथ, 30 वर्षीय कोमल वर्मा और 25 वर्षीय सावन घायल हो गए। सभी घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद रामेश्वर दयाल के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रामेश्वर दयाल अपने पीछे पत्नी साधना और 24 वर्षीय पुत्री शीतल को छोड़ गए हैं।