{"_id":"5d432a1c8ebc3e6cb12ea6f1","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3708947159","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बीते.. न रिवॉल्वर मिला न पकड़े गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बीते.. न रिवॉल्वर मिला न पकड़े गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर/धौरहरा। एलीट एकेडमी स्कूल की एमडी के यहां से रिवॉल्वर और सात लाख की नकदी चोरी होने की घटना को 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस और स्वॉट टीम सिर्फ अभी सुरागरसी करने का ही राग अलाप रही है। इससे हाईटेक पुलिसिंग के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।
कलुआपुर गांव स्थित एलीट एकेडमी स्कूल की एमडी रिम्पी सेठी के बेडरूम में लगी खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोर कमरे में घुस गए थे। अलमारी में रखे सात लाख रुपये की नगदी, उनके पति अफजल हुसैन का लाइसेंसी रिवाल्वर, 19 कारतूस चुरा कर फरार हो गये थे। पुलिस ने एमडी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी ने इस मामले में लापरवाही मिलने पर हल्का दरोगा अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। घटना को 15 दिन बीत गए हैं, मगर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम अभी चोरों का पता नहीं लगा सकी है। हलांकि शुरुआती दौर में पुलिस ने तेजी दिखाई। करीब 16 संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ भी, लेकिन उनसे कोई राज नहीं उगलवा सकी है। बृहस्पतिवार को एमडी रिम्पी सेठी एसपी से मिलीं और घटना का जल्द खुलासा कराने की मांग की। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हुई हैँ। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही घटना का वर्कआउट किया जाएगा।