{"_id":"5d43296a8ebc3e6caa3bb82b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370894120","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से मकान में घुसे चोर उठा ले गए नकदी-जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत से मकान में घुसे चोर उठा ले गए नकदी-जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुधवार की रात चोर शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में छत के सहारे घुसने के बाद सात हजार रुपये नकद सहित करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात वह परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। रात में चोर छत के सहारे अंदर घुस आए। कमरों के अंदर रखी अलमारी और बक्से खंगाल लिए। चोर सात हजार रुपये की नकदी, सोने का एक हार, दो अंगूठी, पायल, झुमकी सहित करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे। कमरे में फैला पड़ा सामान देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।