{"_id":"5d39e73f8ebc3e6d1e2bdab7","slug":"crime-lakhimpur-news-bly370024450","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने भारत नेपाल बॉर्डर पर पकड़ी छह लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने भारत नेपाल बॉर्डर पर पकड़ी छह लाख की नकदी
विज्ञापन
तिकुनियां। एसएसबी खकरौला चौकी के जवानों ने गुरुवार को नेपाल बॉर्डर पर एक नेपाली युवक से छह लाख रुपये की भारतीय नोट बरामद किए हैं। वह नेपाल से रुपये लेकर भारत आ रहा था। एसएसबी ने बरामद नकदी और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नकदी सीज कर आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विद्याराम दिवाकर ने बताया कि एसएसबी खखरौला के जवानों ने सुबह करीब 11 बजे लक्ष्मण चौधरी निवासी दाराबोझी थाना सती जिला कैलाली (नेपाल) को पकड़ लिया। उसके पास से छह लाख 16 हजार 80 रूपये की भारतीय करेंसी बरामद हुई। एसएसबी चौकी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने नकदी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो वह रुपयों के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। नेपाली नागरिक से रुपये बरामद होने की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। आरोपी से बरामद रुपये सीज कर पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया। आरोपी से कैश के संबंध में जरूरी कागजात मांगे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिकुनिया ने बताया कि इस मामले की जांच आयकर विभाग करेगा। जांच के बाद ही करेंसी के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दोनों देशों की करेंसी की करते हैं अदला-बदली
तिकुनियां मंडी नेपाल सीमा से सटी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारतीय और नेपाली एक दूसरे देश को आते-जाते और खरीददारी करते हैं। भारतीय दुकानदार नेपाली करेंसी भी बड़े पैमाने पर लेते हैं, जबकि भारतीय लोग भारतीय करेंसी देकर नेपाल में खरीददारी करते हैं। बताते हैं कि करेंसी बदलने आने वाले लोग कमीशन पर काम करते हैं। आशंका जताई जा रही है कि पकड़ा गया आरोपी भारतीय करेंसी लेकर नेपाली करेंसी लेने तिकुनियां आ रहा था। इसी बीच उसे एसएसबी ने दबोच लिया।